लाइव न्यूज़ :

जेपीवीएल ने उत्तराखंड की विष्णुप्रयाग पनबिजली परियोजना का परिचालन फिर शुरू किया

By भाषा | Updated: March 12, 2021 15:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड (जेपीवीएल) ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपनी विष्णुप्रयाग पनबिजली परियोजना (वीएचपी) का परिचालन फिर शुरू कर दिया है, जिसे पिछले महीने उत्तराखंड के चमोली जिले में अचानक आई बाढ़ के मद्देनजर एहतियाततन बंद करना पड़ा था।

सात फरवरी को उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में एक ग्लेशियर टूट गया, जिससे धौली गंगा नदी में अचानक भारी बाढ़ आ गई और इसके किनारे और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के जीवन को खतरे में पड़ गया।

आठ फरवरी को, जेपीवीएल ने अपने 400 मेगावॉट क्षमता वाली विष्णुप्रयाग पनबिजली परियोजना को बंद करने की घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "11 मार्च, 2021 को दोपहर 3.00 बजे महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर 400 मेगावॉट क्षमता वाली विष्णुप्रयाग पनबिजली परियोजना का परिचालन फिर से शुरू किया गया है।"

जेपीवीएल के पास 400 मेगावॉट की विष्णुप्रयाग पनबिजली परियोजना है। यहां अलकनंदा नदी पर उसका बैराज है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?