लाइव न्यूज़ :

जेपी इंफ्राटे: रिणदाताओं, घर खरीदारों ने सुरक्षा समूह से बोली बेहतर करने को कहा

By भाषा | Updated: April 17, 2021 22:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल दिवाला समाधान प्रक्रिया से गुजर रही जेपी इंफ्राटेक के रिणदाताओं ने सुरक्षा समूह को अपनी बोली में अधिक जमीन की पेशकश करते हुये सुधार लाने को कहा है वहीं घर खरीदारों ने आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने की समयसीमा को कम करने की मांग की है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जेपी इंफ्राटेक के अधिग्रहण के लिये जारी दिवाला एवं रिण शोधन अक्षमता प्रक्रिया के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एनबीसीसी और निजी क्षेत्र की कंपनी सुरक्षा समूह की संशोधित बोलियों पर विचार के लिये शनिवार को रिणदाताओं के समूह की समिति (सीओसी) की बैठक हुई।

जेपी इंफ्राटेक के मामले में यह बोली लगाने का चौथा दौर है। जेपी इंफ्राटेक अगस्त 2017 को दिवाला प्रक्रिया के तहत रख दी गई थी।

सूत्रों के मुताबिक रिणदाताओं ने सुरक्षा समूह से कहा है कि वह अपनी बोली में कर्ज-भूमि की अदला-बदली के मामले में अधिक जमीन की पेशकश करे। कंपनी ने वर्तमान में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 2,050 एकड़ जमीन की पेशकश की है।

दूसरी तरफ जेपी के घर खरीदारोंने सुरक्षा समूह से खरीदारों को उनके फ्लैट का कब्जा देने की समय सीमा और कम किए जाने की मांग की है।

उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर एनबीसीसी और मुंबई स्थित सुरखा समूह ने जेपी इंफ्राटेक के अधिग्रहण के लिये पिछले सप्ताह अपनी संशोधित बोलियां जमा कराई थी। समाधान योजनाओं को अंतरिम समाधान पेशेवर अनुज जैन को सौंप दिया गया है।

शीर्ष अदालत ने समाधान प्रक्रिया को 45 दिन आगे बढ़ाने का भी निर्देश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम