लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम में आवासीय परियोजना के तीसरे चरण में 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी जॉयविले

By भाषा | Updated: January 24, 2021 17:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जनवरी शापूरजी पालोनजी समूह की रियल एस्टेट इकाई जॉयविले गुरुग्राम में अपनी आवासीय परियोजना के तीसरे चरण के विकास पर करीब 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पिछले साल जून से आवासीय संपत्तियों की मांग में सुधार हुआ है।

जॉयविले शापोरजी हाउसिंग के प्रबंध निदेशक श्रीराम महादेवन ने पीटीआई-भाषा से साक्षात्कार में कहा कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून की तिमाही में कोविड-19 महामारी की वजह से घरों की बिक्री प्रभावित हुई थी, लेकिन उसके बाद से मांग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

जॉयविले 20 करोड़ डॉलर का मध्यम आय वर्ग का आवासीय मंच है। इसकी स्थापना शापूरजी पालोनजी, एशियाई विकास बैंक, आईएफसी और एक्टिस ने की है।

जनवरी, 2019 में कंपनी ने गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर 18 एकड़ की परियोजना का पहला चरण शुरू किया था। परियोजना का दूसरा चरण जून, 2019 में शुरू हुआ था।

महादेवन ने कहा, ‘‘हमने गुरुग्राम की आवासीय परियोजना का तीसरा और अंतिम चरण शुरू किया है। इस चरण में 400 आवासीय इकाइयों का विकास किया जाएगा।’’

महादेवन ने कहा कि पिछले दो साल के दौरान इस परियोजना मे मूल्य बढ़ा है। पहला चरण 5,800 वर्ग फुट पर शुरू हुआ था। तीसरे चरण की लागत 7,200 वर्ग फुट है। निवेश के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि परियोजना के तीसरे चरण की लागत करीब 400 करोड़ रुपये बैठेगी।

जॉयविले द्वारा इस परियोजना के तहत तीन चरणों में 1,200 करोड़ रुपये के कुल निवेश से 1,500 इकाइयों का विकास किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?