लाइव न्यूज़ :

जोशी ने सीआईएल की खानों का निरीक्षण किया, अधिकारियों से बिजली संयंत्रों को आपूर्ति बढ़ाने को कहा

By भाषा | Updated: October 13, 2021 22:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की कुछ खदानों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे ताप विद्युत संयंत्रों को अधिक कोयला भेजने की दिशा में काम करें।

देश के विभिन्न बिजली संयंत्रों में कोयले की आपूर्ति की कमी के बीच कोयला मंत्री का यह दौरा हुआ है।

मंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ के कोरबा में दीपका कोयला खदान में रेलवे साइडिंग का दौरा किया। साइडिंग यार्ड में कोयला स्टॉक का निरीक्षण किया और साइडिंग प्रभारी और अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत की।’’

सीआईएल की कुल आपूर्ति का लगभग 80 प्रतिशत बिजली क्षेत्र को भेजा जाता है।

मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘सीआईएल की दीपका कोयला खदान में साइलो लोडिंग सिस्टम का निरीक्षण किया। अधिकारियों को सभी बाधाओं को दूर करने और तापीय विद्युत संयंत्रों को कोयला आपूर्ति बढ़ाने की दिशा में काम करने का निर्देश दिया।’’

मंत्री ने कहा कि उन्होंने सीआईएल की इकाई एसईसीएल की दीपका कोयला खदान का भी दौरा किया, ब्लॉक के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की और उनसे जीवाश्म ईंधन के उत्पादन और आपूर्ति को बढ़ाने को कहा।

मंत्री ने कहा कि उन्होंने देश के सबसे बड़े ओपन कास्ट ब्लॉक गेवरा कोयला खदान का भी दौरा किया और ब्लॉक में कोयला उत्पादन में शामिल टीम को उक्त ब्लॉक से कोयला के उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

जोशी बुधवार से कोयला समृद्ध राज्यों झारखंड और छत्तीसगढ़ के दो दिन दौरे पर हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि मंत्री बृहस्पतिवार को कोल इंडिया की इकाई सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड और भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे और सीसीएल की अशोक खदान का दौरा करेंगे।

जोशी ने मंगलवार को कहा था कि सरकार बिजली उत्पादकों की कोयले की मांग को पूरा करने के लिए पूरे प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा था कि कोयले की आपूर्ति को वर्तमान में प्रति दिन 19.5 लाख टन से बढ़ाकर 20 लाख टन प्रतिदिन करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

मंत्री ने सभी हितधारकों को बिजली उत्पादन के लिए आवश्यक कोयले की आपूर्ति का आश्वासन दिया था।

सीआईएल ने पहले कहा था कि वह जहां तक ​​संभव हो मांग-आपूर्ति के अंतर को पाटने के अपने सभी प्रयास कर रही है।

कोल इंडिया का घरेलू कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक का योगदान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?