जोशी का राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण न्यास के स्वायत्त निकाय रूप में पुनर्गठन का आह्वान

By भाषा | Updated: July 31, 2021 20:42 IST2021-07-31T20:42:18+5:302021-07-31T20:42:18+5:30

Joshi calls for restructuring of National Mineral Exploration Trust as an autonomous body | जोशी का राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण न्यास के स्वायत्त निकाय रूप में पुनर्गठन का आह्वान

जोशी का राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण न्यास के स्वायत्त निकाय रूप में पुनर्गठन का आह्वान

नयी दिल्ली, 31 जुलाई खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को अपने मंत्रालय के अधिकारियों से राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण न्यास (एनएमईटी) के एक स्वायत्त निकाय के रूप में पुनर्गठन में और तेजी लाने को कहा।

उन्होंने न्यास की तीसरी शासी निकाय की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।

जोशी ने कहा कि भारत जैसे संसाधन संपन्न देश में खनिज खोज को और बढ़ावा देने के लिए सभी कोशिशें की जानी चाहिए ताकि आयात में कमी की जा सके।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में ज्यादा कंपनियों को आकर्षित करने के लिए खनिज अन्वेषण के क्षेत्र में कड़ी शर्तें अगर हैं, तो उन्हें हटाने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Joshi calls for restructuring of National Mineral Exploration Trust as an autonomous body

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे