लाइव न्यूज़ :

विमानन क्षेत्र पर अप्रत्यक्ष कर दर में कटौती के लिए साझा प्रयासः इंडिगो सीईओ

By भाषा | Updated: December 19, 2021 17:53 IST

Open in App

मुंबई, 19 दिसंबर विमानन कंपनी इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणोजय दत्ता ने कहा है कि उनकी कंपनी विमानन क्षेत्र की अन्य कंपनियों और सरकार के साथ मिलकर उच्च अप्रत्यक्ष कर की ‘लंबे समय से चली आ रही’ समस्या के समाधान के लिए काम कर रही है।

दत्ता ने कर्मचारियों को क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विमानन कंपनियों पर 21 प्रतिशत की दर से लगने वाले अप्रत्यक्ष कर काफी अधिक है। इसमें कटौती के लिए इंडिगो अन्य एयरलाइंस एवं नागर विमानन मंत्रालय के भी संपर्क में है।

उन्होंने कहा कि कम हवाई किराये की व्यवस्था के कारण मुनाफा पहले से ही काफी दबाव में है। इसके साथ ही कंपनी अपने बहीखाते को दुरूस्त करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है।

इंडिगो के मुख्य कार्यकारी के विचार ऐसे समय में सामने आए हैं जब विमानन क्षेत्र कोविड-19 महामारी के प्रकोप को सहने के बाद धीरे-धीरे ठीक होने की राह पर है। इसी बीच कोरोना के एक नए स्वरूप ओमीक्रोन ने फिर से चिंताएं बढ़ा दी हैं। विभिन्न देशों ने संक्रमण को रोकने के लिए फिर से यात्रा प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया है।

घरेलू विमानन उद्योग विभिन्न स्तरों पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों को कम करने की वकालत करता रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?