Job Fair 2025: 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे पीएम मोदी, अक्टूबर 2022 से अब तक 10 लाख स्थायी सरकारी नौकरियां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 25, 2025 22:09 IST2025-04-25T22:08:20+5:302025-04-25T22:09:17+5:30

Job Fair 2025: कवायद के पिछले संस्करण में, मोदी ने कहा था कि अक्टूबर 2022 में शुरू की गई पहल के तहत लगभग 10 लाख स्थायी सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

Job Fair 2025 live pm narendra modi 51000 naukari 15th job fair organized  47 places across country 10 Lakh Permanent Government Jobs from October 2022 till now | Job Fair 2025: 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे पीएम मोदी, अक्टूबर 2022 से अब तक 10 लाख स्थायी सरकारी नौकरियां

file photo

Highlightsकेंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में शामिल होंगे। 15वां रोजगार मेला देश भर में 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।

Job Fair 2025: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्तियों के लिए लगभग 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। एक बयान में यह जानकारी दी गयी। इसमें यह भी कहा गया कि 15वां रोजगार मेला देश भर में 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।

देश भर से चयनित ये लोग राजस्व विभाग, कार्मिक और लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रेल मंत्रालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय सहित केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में शामिल होंगे। इस कवायद के पिछले संस्करण में, मोदी ने कहा था कि अक्टूबर 2022 में शुरू की गई पहल के तहत लगभग 10 लाख स्थायी सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

Web Title: Job Fair 2025 live pm narendra modi 51000 naukari 15th job fair organized  47 places across country 10 Lakh Permanent Government Jobs from October 2022 till now

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे