लाइव न्यूज़ :

जेएनपीटी का कंटेनर कार्गो ट्रैफिक मई में 65.38 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: June 5, 2021 14:58 IST

Open in App

मुंबई, पांच जून जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) का कंटेनर कार्गो ट्रैफिक मई में 65.38 प्रतिशत बढ़कर 4,54,385 टीईयू (20 फुटे कंटेनर) पर पहुंच गया। पिछले साल समान महीने में वहां 2,74,755 कंटेनर माल चढ़ाया उतारा गया था।

जेएनपीटी ने बयान में कहा कि बंदरगाह पर रेल परिचालन ने पिछले महीने 551 रैक के जरिये इन्लैंड कंटेनर डिपो (आईसीडी) के 86,452 कंटेनरों की ढुलाई की।

बयान में कहा गया है कि बीते कुछ माह के दौरान विभिन्न चुनौतियों के बावजूद बंदरगाह की माल ढुलाई में सतत वृद्धि देखी गई है। मई में बंदरगाह ने कारोबार को दक्ष, आर्थिक रूप से व्यावहारिक बनाने के लिए कई कदम उठाए।

इसके अलावा पिछले महीने बंदरगाह ने कोविड-19 महामारी के संघर्ष के बीच सफलतापूर्वक 327.63 टन मेडिकल ऑक्सीजन और चिकित्सा सामग्री की ढुलाई की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम