लाइव न्यूज़ :

जेएम फाइनेंशियल का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत बढ़कर 181 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: January 23, 2021 21:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जनवरी जेएम फाइनेंशियल का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही में 15 प्रतिशत बढ़कर 181 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी ने 158 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

जेएम फाइनेंशियल ने एक बयान में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय 1.6 प्रतिशत घटकर 891 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 905 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि दिसंबर, 2020 के अंत तक हमारी कुल ‘लोन बुक’ 10,407 करोड़ रुपये पर थी, जो एक साल पहले समान अवधि में 12,662 करोड़ रुपये थी।

तिमाही के दौरान कंपनी की सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) बढ़कर 1.79 प्रतिशत हो गईं, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1.56 प्रतिशत थीं। वहीं कंपनी का शुद्ध एनपीए 1.35 प्रतिशत से घटकर 1.16 प्रतिशत रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें