लाइव न्यूज़ :

जेएलआर की बिक्री जून तिमाही में 68 प्रतिशत बढ़कर 1,24,537 इकाई पर

By भाषा | Updated: July 6, 2021 19:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की बिक्री 30 जून को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 68 प्रतिशत बढ़कर 1,24,537 इकाई पर पहुंच गई। इससे पता चलता है कि कोविड-19 महामारी के बीच मांग सुधर रही है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में जेएलआर की बिक्री 74,067 इकाई रही थी।

जेएलआर ने बयान में कहा कि कंपनी की थोक बिक्री मांग से कम रही। इसकी वजह यह है कि सेमीकंडक्टर की आपूर्ति का मुद्दा वैश्विक स्तर पर वाहन उद्योग को प्रभावित कर रहा है।

सालाना आधार पर ब्रिटेन, यूरोप, उत्तरी अमेरिका और चीन में कंपनी की खुदरा बिक्री अधिक रही।

जेएलआर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) थिएरी बोलोर ने कहा, ‘‘हम महामारी से धीरे-धीरे आर्थिक पुनरुद्धार देख रहे हैं। ग्राहक हमारे शोरूमों पर लौट रहे है। सभी क्षेत्रों में सालाना आधार पर हमारी बिक्री 10 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। इससे जगुआर और लैंड रोवर के वाहनों के आकर्षण का पता चलता है। हालांकि, मौजूदा सेमीकंडक्टर की कमी का मुद्दा उद्योग के लिए चुनौती है, लेकिन हम अपने वाहनों की मजबूत मांग से उत्साहित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल