लाइव न्यूज़ :

जेएलआर की चालू वित्त वर्ष में भारतीय बाजार में 10 उत्पाद पेश करने की योजना

By भाषा | Updated: April 4, 2021 16:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अप्रैल जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) इंडिया ने चालू वित्त वर्ष के दौरान भारतीय बाजार में दस उत्पादों को पेश करने की योजना बनाई है, जिसमें नई पीढ़ी के मॉडलों और अपडेट किए गए संस्करणों की पेशकश शामिल है।

कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि उनका लक्ष्य घरेलू लक्जरी वाहन खंड में अपनी स्थिति को मजबूत करना है।

टाटा समूह के स्वामित्व वाले जेएलआर ने कहा कि उसने हाल में घरेलू बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी आई-पेस पेश की है।

जेएलआर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हम नई पीढ़ी के उत्पादों, फेसलिफ्ट, नई बॉडी स्टाइल, प्लग-इन-हाइब्रिड और नई पावर-ट्रेनों सहित वित्त वर्ष 2021-22 में दस जोरदार उत्पादों की पेशकश के साथ बाजार में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी का मानना ​​है कि भारत में लक्जरी कार खंड में वृद्धि की बड़ी गुंजाइश है।

सूरी ने कहा कि भारतीय भारतीय अर्थव्यवस्था के बढ़ने के साथ ही धन लोगों की संख्या भी बढ़ेगी और इससे लक्जरी कारों की मांग भी बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष में घरेलू बाजार में लक्जरी कार की बिक्री में वृद्धि करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?