लाइव न्यूज़ :

जे के टायर ने जेबीएम आटो के साथ आपूर्ति समझौता किया

By भाषा | Updated: April 5, 2021 16:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल जे के टायर एंड इंडस्ट्रीज ने सोमवार को कहा कि उसने जेबीएम ऑटो के साथ आपूर्ति समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है।

समझौते के तहत, यह टायर निर्माता कंपनी, जेबीएम आटो की सिटीलाइफ़ (सीएनजी) और इकोलाईफ़ इलेक्ट्रिक बसों के लिए अपने 'स्मार्ट' रेडियल टायरों की आपूर्ति करेगा।

जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज ने एक बयान में कहा कि महत्तम टिकाऊपन एवं प्रदर्शन की पेशकश करने वाली नवीनतम प्रौद्योगिकी को शामिल करते हुए स्मार्ट मोबिलिटी समाधान विकसित करने के उद्देश्य से जेके टायर तथा जेबीएम ऑटो ने परस्पर हाथ मिलाया है।

जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज़ के बिक्री एवं विपणन विभाग के निदेशक - श्रीनिवासु अल्लाफन ने कहा, ‘‘हम उन्नत मोबिलिटी समाधानों को हासिल करने में मदद करने के लिए विभिन्न निर्माताओं के साथ सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और जेबीएम ऑटो के साथ हमारी साझेदारी हमारी इसी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।’’

स्मार्ट टायर जेके टायर का एक स्वदेशी उत्पाद है, जो स्मार्ट सेंसर के माध्यम से टायर के स्वास्थ्य के बारे में यथासमय वास्तविक जानकारी प्रदान करता है।

टायर के तापमान और दबाव की निगरानी प्रणाली पर आधारित टायर विभिन्न प्रकार के वाहनों पर हवा भरे टायरों के अंदर वास्तविक समय के तापमान और हवा के दबाव की निगरानी के लिए बनाया गया एक इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?