लाइव न्यूज़ :

घरेलू, निर्यात बाजारों में पर्यावरणनुकूल उत्पादों की श्रृंखला उतार रही है जेके टायर

By भाषा | Updated: November 5, 2021 16:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर वैश्विक बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के मकसद से जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड घरेल के साथ निर्यात बाजारों में अपने उत्पादों की 'इको रेंज' (पर्यावरण अनुकूल उत्पाद) उतार रही है। कंपनी द्वारा एक निवेशक प्रस्तुतीकरण में यह जानकारी दी गई है।

कंपनी ने 30 सितंबर, 2021 को समाप्त दूसरी तिमाही में निर्यात से 2,986.66 करोड़ रुपये यानी 21 प्रतिशत का एकीकृत राजस्व अर्जित किया है। कंपनी वृद्धि की रणनीति के तहत यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में अपनी पहुंच बढ़ा रही है।

जेके टायर ने प्रस्तुतीकरण में कहा, ‘‘कंपनी का प्रबंधन अपनी बाजार उपस्थिति को और बढ़ाने और बाजार हिस्सेदारी का विस्तार करने के लिए अपनी रणनीति को लागू करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।’’

कंपनी बाजार हिस्सेदारी हासिल करने के लिए पूरे भारत में विशेष ब्रांड की दुकानों के माध्यम से वितरण चैनलों का विस्तार कर रही है। वित्त वर्ष की पहली छमाही में इसने देशभर में 550 से अधिक डीलर जोड़े थे।

इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि वह ‘‘व्यापक उत्पाद श्रृंखला के साथ यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में अपनी पहुंच बढ़ा रही है।’’

मौजूदा समय में कंपनी के पश्चिम एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया में 76 वितरक, अफ्रीका में 61 वितरक और उत्तरी और लातिनी अमेरिका में 60 वितरक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?