लाइव न्यूज़ :

जेके पेपर का 30 जून को समाप्त तिमाही में शुद्ध लाभ बढ़कर 104 करोड़ हुआ

By भाषा | Updated: July 30, 2021 23:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली 30 जुलाई जेके पेपर लि. ने शुक्रवार को बताया कि 30 जून,2021 को समाप्त तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ करीब 40 गुना बढ़कर 104.22 करोड़ रुपये हो गया। अधिक बिक्री और अच्छा मूल्य मिलने से कंपनी के वित्तीय नतीजे बेहतर रहे।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पिछले वर्ष की इसी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 2.66 करोड़ रुपये था। इस दौरान उसकी परिचालन आय 660.75 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 469.24 करोड़ रुपये थी।

उसने बताया कि कंपनी ने निदेशक मंडल ने नालीदार पैकेजिंग संयंत्र की स्थापना के लिए 150 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी भी दी है।

जेके पेपर के उप चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हर्ष पति सिंघानिया ने कहा, ‘‘कोविड-19 की दूसरी लहर के बावजूद सभी खंडों में बेहतर मूल्य मिलने और बिक्री में वृद्धि से तिमाही के दौरान कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शैक्षिक शैक्षणिक संस्थानों को धीरे-धीरे खोलने से लेखन और छपाई कागज की मांग में सुधार होगा। कंपनी ने लागत कम करने, उत्पाद मिश्रण को समृद्ध बनाने और अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने पर अपना ध्यान रखा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें