लाइव न्यूज़ :

जेके सीमेंट का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ तिगुना होकर 221.55 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: November 9, 2020 20:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर जेके सीमेंट लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ सितंबर में समाप्त तिमाही में तीन गुना होकर 221.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 79.50 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय 24.04 प्रतिशत बढ़कर 1,634.39 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 1,317.63 करोड़ रुपये थी।

तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 11.53 प्रतिशत बढ़कर 1,338.93 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,200.41 करोड़ रुपये रहा था।

जेके सीमेंट ने बयान में कहा कि कुल आर्थिक गतिविधियां फिर शुरू होने के बाद अब समूह का परिचालन सामान्य हो रहा है। बीएसई में सोमवार को जेके सीमेंट का शेयर 1.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,906.20 रुपये पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित