लाइव न्यूज़ :

'जम्मू-कश्मीर प्रशासन प्रभावित किसानों को बीज, उर्वरक पर सब्सिडी देगा'

By भाषा | Updated: October 27, 2021 21:53 IST

Open in App

जम्मू, 27 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर प्रशासन हालिया प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को सुविधा प्रदान करने के लिए उन्हें अगली फसल के लिए बीज और उर्वरक पर सब्सिडी के प्रावधान पर काम कर रहा है। उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने जम्मू संभाग में हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसल के नुकसान की समीक्षा की है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि खान यहां सिविल सचिवालय में किसानों के एक समूह से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि किसानों ने लगातार बारिश के कारण नुकसान झेलने वाले लोगों को पर्याप्त मुआवजा प्रदान करने की अपील की।

सलाहकार ने कहा, ‘‘सरकार किसानों की सुविधा को अगली फसल के लिए बीज और उर्वरक पर सब्सिडी देने पर काम कर रही है।’’

सलाहकार ने कृषि विभाग को सभी गांवों के किसानों के साथ बैठक कर जल्द से जल्द फसल नुकसान की विस्तृत डिजिटल रिपोर्ट प्राप्त करने को कहा।

उन्होंने बीमा कंपनियों को पीएम फसल बीमा योजना के तहत फसलों के दावों का तुरंत निपटान करने का निर्देश दिया।

किसानों ने आगे रबी फसलों को मिट्टी में अत्यधिक नमी के कारण बुवाई में देरी होने के कारण नुकसान की आशंका जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?