लाइव न्यूज़ :

जियो का दूरसंचार ढांचागत सुविधाओं की सुरक्षा के लिए अमरिंदर सिंह से हस्तक्षेप का आग्रह

By भाषा | Updated: December 30, 2020 23:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को पत्र लिखकर राज्य में दूरसंचार अवसंरचनाओं की सुरक्षा के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। साथ ही टावर इत्यादि बुनियादी सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए भी कहा है।

कंपनी की ओर से यह पत्र किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्य में उसकी दूरसंचार अवसंरचनाओं को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं के बीच लिखा गया है।

रिलायंस जियो ने 27 दिसंबर को लिखे पत्र में कहा कि किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ अज्ञात तत्वों ने उसके नेटवर्क केंद्रों (टावरों) को नुकसान पहुंचाया है। कंपनी का आरोप है कि यह घटना गलत इरादे से की गयी प्रतीत होती है ताकि उसकी सेवाओं और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा सके।

कंपनी ने सिंह से इस संबंध में कड़ी कार्रवाई करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश देने और ऐसी घटनाओं को भविष्य में रोकने का आग्रह किया है।

कंपनी के पंजाब राज्य के प्रमुख तजिंदर पाल सिंह वालिया ने कहा कि जिन लोगों ने ऐसा किया है उन्होंने उसके वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। अब हालत यह हैं कि कई लोग हथियारों से लैस होकर सिर्फ हमारे टावर इत्यादि को नुकसान पहुंचाने के लिए ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में ना सिर्फ हमारे बुनियादी ढांचे और सेवाओं के लिए बल्कि हमोर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर्मचारियों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम