लाइव न्यूज़ :

जियो प्लेटफार्म्स का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 15.5 प्रतिशत बढ़कर 3,489 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: January 22, 2021 20:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी जियो प्लेटफार्म्स का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 15.5 प्रतिशत बढ़कर 3,489 करोड़ रुपये रहा है। जियो की मूल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जियो प्लेटफार्म्स डिजिटल और दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध कराती है। इससे पिछली तिमाही में जियो प्लेटफार्म्स ने 3,020 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी की आमदनी 22,858 करोड़ रुपये रही। 31 दिसंबर, 2020 तक जियो प्लेटफार्म्स के कुल ग्राहकों की संख्या 41 करोड़ थी।

कंपनी की मासिक प्रति ग्राहक औसत कमाई (एआरपीयू) तिमाही के दौरान 151 रुपये रही, जो इससे पिछली तिमाही जुलाई-सितंबर में 145 रुपये रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?