लाइव न्यूज़ :

जियो प्लेटफार्म्स का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 15.5 प्रतिशत बढ़कर 3,489 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: January 22, 2021 23:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी जियो प्लेटफार्म्स का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 15.5 प्रतिशत बढ़कर 3,489 करोड़ रुपये रहा । जियो की मूल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जियो प्लेटफार्म्स डिजिटल और दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध कराती है। इससे पिछली तिमाही में जियो प्लेटफार्म्स ने 3,020 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी की आमदनी 22,858 करोड़ रुपये रही। 31 दिसंबर, 2020 तक जियो प्लेटफार्म्स के कुल ग्राहकों की संख्या 41 करोड़ थी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत अब दुनिया में डिजिटल क्रांति की अगुवाई कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस बढ़त को कायम रखने के लिए जियो अपने डिजिटल मंच और घरेलू स्तर पर विकसित अगली पीढ़ी के 5जी कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ाना जारी रखेगी और इसे सभी जगह उचित दर पर उपलब्ध कराएगी। जियो की 5जी सेवा आत्मनिर्भर भारत अभियान के दृष्टिकोण के अनुरूप होगी।’’

उन्होंने कहा कि जियो भारत को 2जी-मुक्त करने को प्रतिबद्ध है। हम प्रत्येक भारतीय को उचित कीमत के स्मार्टफोन के जरिये सशक्त चाहते हैं और उन्हें डिजिटल और डेटा क्रांति का हिस्सा बनाना चाहते हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बयान में कहा कि जियो प्लेटफार्म्स ने तिमाही के दौरान एक उपलब्धि हासिल की और सालाना आधार पर उसके राजस्व का ‘रन-रेट’ 10 अरब डॉलर या 7,300 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

तिमाही के दौरान रिलायंस जियो इन्फोकॉम का परिचालन लाभ (ईबीआईडीटीए) 8,166 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,601 करोड़ रुपये रहा था।

रिलायंस जियो इन्फोकॉम की परिचालन आय सालाना आधार पर 32.4 प्रतिशत बढ़कर 18,492 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 13,968 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी की मासिक प्रति ग्राहक औसत कमाई (एआरपीयू) तिमाही के दौरान 151 रुपये रही, जो इससे पिछली तिमाही जुलाई-सितंबर में 145 रुपये रही थी।

रिलायंस जियो के प्रमुख-रणनीति अंशुमान ठाकुर ने कहा, ‘‘शुद्ध रूप से ग्राहकों की संख्या में 52 लाख का इजाफा हुआ। कोविड-19 और स्थानीय मुद्दों की वजह से हमें परेशानी हुई, लेकिन अब चीजें बेहतर हो रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत