लाइव न्यूज़ :

जियो प्लेटफार्म्स का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 15.5 प्रतिशत बढ़कर 3,489 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: January 22, 2021 22:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी जियो प्लेटफार्म्स का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 15.5 प्रतिशत बढ़कर 3,489 करोड़ रुपये रहा है। जियो की मूल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जियो प्लेटफार्म्स डिजिटल और दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध कराती है। इससे पिछली तिमाही में जियो प्लेटफार्म्स ने 3,020 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी की आमदनी 22,858 करोड़ रुपये रही। 31 दिसंबर, 2020 तक जियो प्लेटफार्म्स के कुल ग्राहकों की संख्या 41 करोड़ थी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बयान में कहा कि जियो प्लेटफार्म्स ने तिमाही के दौरान एक उपलब्धि हासिल की और सालाना आधार पर उसका राजस्व का ‘रन-रेट’ 10 अरब डॉलर या 7,300 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

तिमाही के दौरान रिलायंस जियो इन्फोकॉम का परिचालन लाभ या ईबीआईडीटीए 8,166 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,601 करोड़ रुपये रहा था। रिलायंस जियो इन्फोकॉम की परिचालन आय सालाना आधार पर 32.4 प्रतिशत बढ़कर 18,492 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 13,968 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी की मासिक प्रति ग्राहक औसत कमाई (एआरपीयू) तिमाही के दौरान 151 रुपये रही, जो इससे पिछली तिमाही जुलाई-सितंबर में 145 रुपये रही थी।

रिलायंस जियो के प्रमुख-रणनीति अंशुमान ठाकुर ने कहा, ‘‘शुद्ध रूप से ग्राहकों की संख्या में 52 लाख का इजाफा हुआ। कोविड-19 और स्थानीय मुद्दों की वजह से हमें परेशानी हुई, लेकिन अब चीजें बेहतर हो रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?