लाइव न्यूज़ :

'जियोफोन नेक्स्ट' के साथ जियो के पास बड़ा अवसर, हैंडसेट की कीमत की होगी बड़ी भूमिका: विश्लेषक

By भाषा | Updated: June 24, 2021 22:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जून रिलायंस जियो के पास अपने काफी सस्ते 'जियोफोन नेक्स्ट' स्मार्ट फोन के साथ उन 30 करोड़ उपभोक्ताओं तक पहुंचने का मौका है जिनके पास स्मार्टफोन नहीं हैं। हालांकि इस लिहाज से उत्पाद की अंतिम कीमत और उसका पूरा प्रदर्शन मायने रखेगा। उद्योग के विश्लेषकों ने यह बात कही है।

रिलायंस ने शीर्ष प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल के साथ मिलकर भारत के लिए खासतौर पर अपना स्मार्टफोन 'जियोफोन नेक्स्ट' तैयार किया है और इसके 10 सितंबर 2021 से बाजार में आने की उम्मीद है। हालांकि इसकी कीमत की घोषणा नहीं की गयी है, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि जियोफोन नेक्स्ट ना केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा।

साइबर मीडिया रिसर्च (सीएमआर) के प्रमुख (इंडस्ट्री इंटेलीजेंस ग्रुप) प्रभु राम ने कहा, "जहां भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था पहले से ही आगे बढ़ रही है, वृद्धि की काफी गुंजाइश है। जियो और रिलायंस एक मजबूत उपकरण की पेशकश के साथ मौजूदा फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के लिए स्मार्ट फोन खरीदने की समर्थता की महत्वपूर्ण चुनौती पर ध्यान दे रही हैं।"

उन्होंने कहा कि ऐसा करके दोनों कंपनियां आवाज, क्षेत्रीय भाषा और वीडियो से जुड़ी तीन समस्याओं को सुलझा रही हैं जिससे भारत में पहली बार इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोग सक्षम और सशक्त होंगे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 44वीं वार्षिक आम सभा को संबोधित करते हुए कंपनी के सीईओ मुकेश अंबानी ने कहा कि काफी सस्ता 4जी स्मार्टफोन भारत को 2जी मुक्त बनाने के लिहाज से जरूरी है।

उन्होंने साथ ही कहा कि भारत में ऐसे 30 करोड़ मोबाइल फोन उपयोगकर्ता हैं जो ज्यादातर सामान्य 4जी स्मार्टफोन के महंगे होने की वजह से अप्रभावी और महंगी 2जी सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर हैं।

काउंटर प्वाइंड रिसर्च के एसोसियेट डायरेक्टर तरुण पाठक ने कहा, "हमें लगता है कि रिलायंस सबसे पहले जियोफोन स्मार्ट फीचर फोन के उपयोगकर्ताओं (6.5 करोड़) को लक्षित करेगी। कीमत अहम होगी क्योंकि भारत में 5,000 रुपए से ज्यादा का वर्ग महामारी पूर्व के बाजार का केवल पांच प्रतिशत हिस्सा है।"

उन्होंने कहा कि फोन का प्रदर्शन उत्कृष्ट होने की जरूरत होगी क्योंकि 5,000 रुपए से कम के स्मार्ट फोन के वर्ग में ज्यादा सफल फोन नहीं देखे गए हैं और काफी कम कंपनियां इस वर्ग में सफल साबित हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस