लाइव न्यूज़ :

जियो ने ट्राई से वोडाफोन आइडिया के नए शुल्क प्लान की शिकायत की

By भाषा | Updated: December 1, 2021 21:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर रिलायंस जियो ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) से वोडाफोन आइडिया (वीआईएल) की नयी शुल्क संरचना की शिकायत की है। जियो ने ट्राई को लिखे पत्र में कहा है कि वोडाफोन आइडिया की नयी शुल्क दरें कथित तौर पर प्रवेश स्तर के ग्राहकों को अपना मोबाइल नंबर पोर्ट करने से रोकती हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वोडाफोन आइडिया ने नवंबर में अपनी मोबाइल सेवाओं और डेटा दरों में 18-25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी।

नए शुल्क ढांचे के तहत वीआईएल ने 28 दिन की वैधता के साथ प्रवेश स्तर के प्लान को 75 रुपये से बढ़ाकर 99 रुपये कर दिया। लेकिन इसके साथ एसएमएस सेवा को नहीं जोड़ा है।

सूत्र ने कहा, ‘‘जियो ने ट्राई से शिकायत की है कि वीआईएल का नया शुल्क कम मूल्य के प्लान का चयन करने वाले लोगों को अपना मोबाइल नंबर पोर्ट करने से रोकता है क्योंकि वीआईएल के प्रवेश स्तर की योजनाओं में आउटगोइंग एसएमएस सुविधा उपलब्ध नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?