लाइव न्यूज़ :

जियो-बीपी ने अपना पहला पेट्रोल पंप खोला

By भाषा | Updated: October 26, 2021 16:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज बीपी ने अपना पहला पेट्रोल पंप खोल लिया है। दोनों कंपनियों ने मंगलवार को एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी।

इस पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं को इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन सहित कई ईंधन विकल्प उपलब्ध होंगे।

रिलायंस बीपी मोबिलिटी लि. (आरबीएमएल) का यह पेट्रोल पंप नवी मुंबई के नावड़े में खोला गया है।

बयान में कहा गया है, ‘‘महामारी से प्रभावित इस चुनौतीपूर्ण माहौल में जियो-बीपी विश्वस्तरीय मोबिलिटी स्टेशनों का नेटवर्क शुरू कर रही हैं। इन स्टेशनों पर उपभोक्ताओं को ईंधन के कई विकल्प उपलब्ध होंगे।

वर्ष 2019 में बीपी ने रिलायंस के स्वामित्व वाले 1,400 से अधिक पेट्रोल पंपों तथा 31 विमान ईंधन (एटीएफ) स्टेशनों में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था।

रिलायंस के मौजूदा पेट्रोल पंपों को इस संयुक्त उद्यम को स्थानांतरित कर दिया गया था। संयुक्त उद्यम की योजेना 2025 तक पेट्रोल पंपों की संख्या 5,500 तक पहुंचाने की है।

आरबीएमएल में शेष 51 प्रतिशत हिस्सेदारी रिलायंस के पास है।

देश के वाहन ईंधन खुदरा क्षेत्र पर सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों का दबदबा है। देश में कुल 78,751 पेट्रोल पंपों में से ज्यादातर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के हैं। आरबीएमएल के 1,427 आउटलेट्स हैं, जबकि रोसनेफ्ट के समर्थन वाली नायरा एनर्जी के 6,250 पेट्रोल पंप हैं। शेल के पेट्रोल पंपों की संख्या 285 है।

बयान में कहा गया है कि 1,400 पेट्रोल पंपों के मौजूदा नेटवर्क को नए सिरे से जियो-बीपी के रूप में ब्रांड किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि भारत का ईंधन और परिवहन बाजार तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगले 20 साल में यह दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते ईंधन बाजारों में होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम