लाइव न्यूज़ :

ग्राहक बढ़ने से जियो को लाभ, शुल्क वृद्धि से वोडा-आइडिया को मिलेगी मदद: विश्लेषक

By भाषा | Updated: October 17, 2021 16:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही दूरसंचार क्षेत्र की कंपनियों के लिए अच्छी साबित होगी। ग्राहक आधार बढ़ने से जियो का प्रदर्शन जहां मजबूत रहेगा, वही भारती एयरटेल और आइडिया-वोडाफोन को शुल्कों में वृद्धि से मदद मिलेगी। दूरसंचार क्षेत्र के कुछ विश्लेषकों ने यह उम्मीद जताई है।

आईआईएफएल सिक्योरिटीज ने कहा कि शुल्कों में ऐसे समय बढ़ोतरी हुई है जबकि वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) का निकट भविष्य में नकदी बाह्य प्रवाह कम होने वाला है।

आईआईएफएल ने अपने एक ताजा नोट में कहा, ‘‘दूरसंचार कंपनियों के लिए दूसरी तिमाही अच्छी रहने की संभावना है। हालांकि, जियो और अन्य कंपनियों के प्रदर्शन में वृद्धि या सुधार के कारण अलग-अलग होंगे।’’

उसने उम्मीद जताई है कि जुलाई-सितंबर, 2021 अवधि के दौरान भारती एयरटेल इससे पिछली तिमाही की तुलना में राजस्व वृद्धि के मामले में जियो से 'मामूली रूप से बेहतर प्रदर्शन' करेगी।

आईआईएफएल सिक्योरिटीज ने कहा कि कि जियो की आय में वृद्धि का कारण मुख्य तौर पर ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी रहेगा। वहीं एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया को प्री-पेड और पोस्ट-पेड दोनों शुल्कों में वृद्धि से दूसरी तिमाही में आंशिक रूप से मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित