लाइव न्यूज़ :

आईयूसी व्यवस्था खत्म होने के साथ जियो ने एक जनवरी से मुफ्त घरेलू वायस कॉल की घोषणा की

By भाषा | Updated: December 31, 2020 14:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर घरेलू वायस कॉल के लिए इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज (आईयूसी) व्यवस्था खत्म होने के साथ रिलायंस जियो ने गुरुवार को कहा कि भारत में उसके नेटवर्क से अन्य नेटवर्कों पर सभी कॉल एक जनवरी 2021 से मुफ्त हैं।

एक बयान के मुताबिक दूरसंचार नियामक के निर्देशों के अनुसार देश में एक जनवरी 2021 से ‘बिल एंड कीप’ व्यवस्था लागू की जा रही है, जिससे सभी घरेलू वॉयस कॉल के लिए आईयूसी शुल्क समाप्त हो जाएंगे।

कंपनी ने आगे कहा, ‘‘इंटरनेट के इतर घरेलू वायस कॉल शुल्क को शून्य पर वापस करने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए जैसे ही आईयूसी शुल्क खत्म होंगे, जियो एक बार फिर सभी ऑफ-नेट घरेलू वॉयस कॉल को मुफ्त कर देगी, जिसकी शुरुआत एक जनवरी 2021 से होगी। ऑन-नेट घरेलू वॉयस कॉल जियो नेटवर्क पर हमेशा मुफ्त रही हैं।’’

सरल शब्दों में ऑफ-नेट कॉल उन कॉल को कहते हैं जो दूसरे नेटवर्कों पर की जाती हैं।

पिछले एक साल से अधिक समय से, रिलायंस जियो ग्राहकों से दूसरे फोन नेटवर्क पर वॉयस कॉल करने पर प्रति मिनट छह पैसे का शुल्क ले रहा था, लेकिन साथ ही इसके बदले ग्राहकों को समान मूल्य का मुफ्त डेटा दिया जा रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें