लाइव न्यूज़ :

जियो ने ओडिशा में 20 मेगाहर्ट्ज अतिरिक्त स्पेक्ट्रम लगाया

By भाषा | Updated: June 4, 2021 12:39 IST

Open in App

भुवनेश्वर, चार जून ओडिशा में अपने ग्राहकों को ब्रेहतर अनुभव देने के लिए रिलायंस जियो ने यहां 20 मेगाहर्ट्ज अतिरिक्त स्पेक्ट्रम लगाया है। कंपनी ने इस स्पेक्ट्रम का अधिगहण हालिया नीलामी में किया था।

रिलायंस जियो इन्फोकॉम लि. (आरजेआईएल) ने मार्च में घोषणा की थी कि उसने दूरसंचार विभाग द्वारा आयोजित नीलामी में सभी 22 सर्किलों में स्पेक्ट्रम के इस्तेमाल का अधिकार हासिल किया है।

कंपनी ने इस दौरान 800 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज और 2300 मेगाहर्ट्ज बैंड में अतिरिक्त स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण किया था।

ओडिशा में जियो ने 20 मेगाहर्ट्ज का अतिरिक्त स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण किया था। इनमें से पांच मेगाहर्ट्ज 800 मेगाहर्ट्ज बैंड में, 5 मेगाहर्ट्ज 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड और 10 मेगाहर्ट्ज का अधिग्रहण 2300 मेगाहर्ट्ज बैंड में किया था।

जियो ने राज्य में 10,000 से अधिक नेटवर्क साइटों पर तीनों स्पेक्ट्रम का प्रयोग शुरू किया है। इसके साथ ही ओडिशा में जियो के पास 60 मेगाहर्ट्ज बैंडविड्थ उपलब्ध हो गई है।

राज्य में जिये के 1.4 करोड़ मोबाइल ग्राहक हैं। राज्य में सकल राजस्व में जियो का 50 प्रतिशत हिस्सा है। राज्य में 4जी टावरों की बढ़ती मांग के बीच जियो नेटवर्क को बढ़ा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?