लाइव न्यूज़ :

डाउनलोड गति में जियो 4जी चार्ट में अव्वल; एयरटेल, वीआई ने अक्टूबर में कम किया अंतर: ट्राई

By भाषा | Updated: November 17, 2021 15:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर रिलायंस जियो ने अक्टूबर में 4जी सेवा प्रदाताओं के बीच उच्चतम औसत डाटा डाउनलोड गति 21.9 मेगाबाइट प्रति सेकेंड के साथ अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा प्रकाशित ताजा आंकड़ों के मुताबिक यह जानकारी सामने आई है।

हालाँकि, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया नेटवर्क लगातार डेटा डाउनलोड गति में वृद्धि दर्ज कर रहे हैं, जिससे जियो नेटवर्क के साथ उसका अंतर कम हो गया है।

4 जी डेटा डाउनलोड गति में मामूली गिरावट के बाद, अक्टूबर में जियो नेटवर्क ने जून में दर्ज की गई 21.9 एमबीपीएस की गति के स्तर को फिर से हासिल कर लिया, जबकि एयरटेल और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने डेटा डाउनलोड गति में लगभग ढाई गुना वृद्धि दर्ज किया।

एयरटेल की 4जी डेटा डाउनलोड गति अक्टूबर में बढ़कर 13.2 एमबीपीएस हो गई जो जून में 5 एमबीपीएस थी और वीआईएल की 4जी स्पीड पांच महीनों के दौरान 6.5 एमबीपीएस से बढ़कर 15.6 एमबीपीएस हो गई।

वीआईएल ने अक्टूबर में 4G डेटा अपलोड गति के मामले में अपना अग्रिम स्थान बनाए रखा। कंपनी के नेटवर्क ने 7.6 एमबीपीएस की अपलोड गति दर्ज की, जो पिछले पांच महीनों में सबसे ज्यादा है।

इसी तरह, एयरटेल और जियो नेटवर्क ने भी अक्टूबर में अपनी पांच महीने की उच्चतम क्रमश: 5.2 एमबीपीएस और 6.4 एमबीपीएस 4जी डेटा अपलोड गति दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?