लाइव न्यूज़ :

जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड को मार्च 2021 तिमाही में 292.61 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: May 16, 2021 18:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई निजी क्षेत्र की इस्पात कंपनी जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (जेएसएल) को मार्च 2021 में समाप्त चौथी तिमाही में 292.61 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ।

जेएसएल ने शुक्रवार को बीएसई को दी गयी सूचना में बताया कि कंपनी को पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में 66.20 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ था।

जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में कंपनी की कुल आय पिछले साल की इसी तिमाही के 3,107.34 करोड़ रुपए से बढ़कर 3,926.30 करोड़ रुपए हो गयी। वहीं, इस दौरान कुल व्यय 3,124.13 करोड़ रुपए की तुलना में 3,564.82 करोड़ रुपए रहा।

जिंदल स्टेनलेस के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने एक बयान में कहा, "महामारी से पैदा हुई चुनौतियों के बावजूद पूरे साल हमारी सूझबूझ भरी कारोबार रणनीति से जेएसएल को मजबूत प्रदर्शन करने में मदद मिली। चौथी तिमाही में घरेलू बाजार में अलग-अलग क्षेत्रों में सतत मांग से बिक्री और राजस्व को बढ़ाने में मदद मिली।"

उन्होंने कहा कि चौथी तिमाही में ऑटो क्षेत्र, पाइप एवं ट्यूब के साथ ही मेट्रो और रेलवे एवं संबंधित ढांचागत परियोजनाओं में लोहे और इस्पात मांग की मांग लौटने से कंपनी की बिक्री में उछाल आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या