लाइव न्यूज़ :

झारखंड सरकार की 26 जनवरी से दोपहिया वाहन के लिए पेट्रोल पर 25 रुपये लीटर सब्सिडी देने की घोषणा

By भाषा | Updated: December 29, 2021 17:44 IST

Open in App

रांची, 29 दिसंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर दोपहिया वाहन चलाने वाले गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों के लिए प्रतिमाह दस लीटर तक पेट्रोल पर 25 रुपये प्रति लीटर की दर से सब्सिडी देने की घोषणा की। यह योजना 26 जनवरी से लागू होगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में यहां यह बड़ी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार इजाफा हो रहा है, इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। इसलिए सरकार राज्य स्तर से दोपहिया वाहन के लिए पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 रुपये की राहत देगी। इसका लाभ 26 जनवरी, 2022 से मिलना शुरू होगा।’’

मुख्यमंत्री ने स्वयं बाद में अपने इस निर्णय को ट्वीट भी किया।

अभी सरकार ने इस योजना का विस्तृत विवरण साझा नहीं किया है। लेकिन आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि यह योजना सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे के लोगों के लिए हो सकती है।

महत्वपूर्ण यह है कि केंद्र सरकार द्वारा पिछले माह दीपावली की पूर्व संध्या पर तीन नवंबर को पेट्रोल और डीजल के दाम में क्रमशः पांच एवं दस रुपये प्रति लीटर का उत्पाद शुल्क घटाने की घोषणा की गयी थी जिसके बाद उत्तर प्रदेश समेत अनेक भाजपा शासित राज्यों ने अपने यहां मूल्य वर्धित कर (वैट) में कमी कर जनता को पेट्रोल एवं डीजल के दामों में भारी राहत दी थी। हालांकि, अधिकतर विपक्ष शासित राज्यों ने अपने यहां पेट्रोल एवं डीजल पर वैट घटाने से इनकार कर दिया था।

झारखंड सरकार पर भी नवंबर से ही डीजल एवं पेट्रोल पर वैट घटाने का दबाव था लेकिन राज्य सरकार ने इस बारे में मौन धारण किया हुआ था। आज मुख्यमंत्री ने राज्य के गरीबों के लिए यह बड़ी घोषणा कर सभी को चौंका दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या