लाइव न्यूज़ :

झारखंड बजटः शिक्षा और हेल्थ पर जोर, मनरेगा मजदूरी 194 से बढ़ाकर 225 रुपये, जानें बड़ी बातें

By एस पी सिन्हा | Updated: March 3, 2021 15:01 IST

Jharkhand Budget 2021: झारखंड सरकार ने बुधवार को विधानसभा में वर्ष 2021-22 के लिये 91,270 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

Open in App
ठळक मुद्देशहरी क्षेत्र को हरा-भरा करने के लिए शहरी वानिकी योजना की शुरुआत।कृषि ऋण माफी के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 में 1200 करोड़ का प्रावधान।मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने की योजना, मछुआरों को अनुदान में नाव देने का ऐलान।

Jharkhand Budget 2021: झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने 91,270 करोड रुपये का वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया।

इस दौरान सदन में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन भी जारी रहा। नारेबाजी और टोका-टाकी के बीच वित्त मंत्री रामेश्‍वर उरांव ने किसी तरह अपना बजट भाषण पूरा किया। इस दौरान भाजपा के सदस्‍य वेल में जा बैठे। बजट भाषण के दौरान लगातार विपक्षी सदस्‍यों की नारेबाजी आवाजें आती रहीं।

भाजपा विधायकों ने प्रदर्शन और हंगामा किया

बजट पेश किए जाने से पूर्व विधानसभा के अंदर और बाहर भाजपा विधायकों ने प्रदर्शन और हंगामा किया। मनरेगा मजदूरी 194 से बढ़ाकर 225 रुपये करने का ऐलान किया। इससे पूर्व रामेश्‍वर उरांव ने राज्‍यपाल से शिष्‍टाचार मुलाकात की। विधानसभा में वित्त मंत्री मुख्‍यमंत्री से मिले और बजट की कॉपी सौंपी।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इस बार का बजट बहुत मेहनत और सोच-विचार के साथ तैयार किया गया है। यह बहुत बढ़िया बजट है और इससे राज्य के विकास में गति आयेगी। वहीं, भाजपा ने आरोप लगाया है कि सराकर ने बिना किसी की राय लिए बजट तैयार की है।

भाजपा के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने भी भाषण देना शुरू कर दिया

उधर, बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री के समानांतर भाजपा के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने भी भाषण देना शुरू कर दिया। भाजपा विधायकों के वेल में जाकर बैठ जाने पर विधानसभा अध्यक्ष ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई, इसी बीच सीटी की आवाज सुनाई पड़ने पर एक सदस्‍य को विधानसभा अध्यक्ष ने सदन से बाहर जाने का आदेश भी दिया।

झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने बजट पेश करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, सड़क समेत कई योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए इसमें राशि आवंटित किये गये हैं. इस दौरान उन्होंने कई नयी योजनाओं की जानकारी भी दी। वित्त मंत्री डॉ उरांव के बजट पेश करने के बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है।

मनरेगा मजदूरी में 31 रुपए बढ़ोतरी

वहीं, बजट भाषण पढते हुए मंत्री ने मनरेगा मजदूरी में 31 रुपए बढ़ोतरी, आदिवासी छात्रों के लिए स्‍कॉलरशिप सहित कई योजनाओं का ऐलान किया। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में माइनिंग कॉरिडोर का निर्माण होगा। लघु ग्रामीण योजना के तहत हर घर में पानी पहुंचाने की योजना है।

गिरिडीह, धनबाद और देवघर में रिंग रोड बनेंगे। इसके साथ ही 24 नगर निकायों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की योजना है। झारखंड सरकार इस साल से मुख्‍यमंत्री स्‍वच्‍छ विद्यालय पुरस्‍कार योजना शुरू कर रही है, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए पांच योजनाएं शुरू की जाएंगी।

वित्‍त मंत्री ने कहा कि बिजली उत्‍पादन में झारखंड आत्‍मनिर्भर बनेगा। शहीदों के जन्‍मस्‍थल आदर्श ग्राम बनेंगे। इस वित्‍तीय वर्ष में 69 एकलव्‍य विद्यालय बनाए जाएंगे। बजट से पहले हंगामे के कारण सदन को 12 बजे तक के लिए स्‍थगित करना पड़ा था।

मध्‍याह्न 12 बजे मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झारखंड विधानसभा में वित्‍त मंत्री रामेश्‍वर उरांव ने बजट भाषण पढ़ना शुरू किया तो एक बार फिर हंगामा शुरू हो गया। भाजपा विधायक नारे लिखे टी-शर्ट पहनकर सदन में आ गये। विधायक प्रदीप यादव ने इसका विरोध किया। इस बीच सदन में जय श्रीराम के नारे भी सुनाई पड़े। इन नारों के जवाब में सत्ता पक्ष के लोगों ने जय सरना के नारे लगाने शुरू कर दिए।

जानें मुख्य बातें...

मनरेगा मजदूरी 194 से बढ़ाकर 225 रुपये करने का ऐलान

गिरिडीह, धनबाद और देवघर में रिंग रोड बनेंगे

दिवासी छात्रों के लिए स्‍कॉलरशिप सहित कई योजनाओं का ऐलान

24 नगर निकायों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की योजना

मुख्‍यमंत्री स्‍वच्‍छ विद्यालय पुरस्‍कार योजना शुरू

बिजली उत्‍पादन में झारखंड आत्‍मनिर्भर बनेगा

69 एकलव्‍य विद्यालय बनाए जाएंगे

शहीदों के जन्‍मस्‍थल आदर्श ग्राम बनेंगे

असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए पांच योजनाएं शुरू की जाएंगी

शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, सड़क समेत कई योजनाओं पर फोकस

टॅग्स :झारखंडझारखंड मुक्ति मोर्चाभारतीय जनता पार्टीकांग्रेसआरजेडीहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?