लाइव न्यूज़ :

झारखंड ने दी सहमति, सभी राज्यों ने जीएसटी कमी को पूरा करने को केंद्र की उधारी योजना स्वीकारी

By भाषा | Updated: December 5, 2020 19:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर वित्त मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि झारखंड ने जीएसटी की कमी को पूरा करने के लिए कर्ज प्राप्त करने की केंद्र की योजना को स्वीकार कर लिया है और उसे विशेष माध्यम से 1,689 करोड़ रुपये मिलेंगे।

इसके साथ ही तीन केंद्र शासित प्रदेशों (जहां विधानसभाएं हैं) और सभी 28 राज्यों ने जीएसटी कर संग्रह में कमी को पूरा करने के लिए केंद्र की उधारी योजना को स्वीकार कर लिया है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘सभी 28 राज्यों और विधानसभा वाले तीन केंद्रशासित प्रदेशों ने जीएसटी लागू होने के कारण राजस्व कमी को पूरा करने के लिए विकल्प-1 को अपनाने का फैसला किया है। एकमात्र बचा राज्य झारखंड ने विकल्प-1 को अपनाने की सूचना दी है।’’

केंद्र शासित राज्यों दिल्ली, जम्मू और कश्मीर तथा पुडुचेरी ने विकल्प-1 को स्वीकार किया है।

केंद्र ने पहले ही राज्यों की ओर से पांच किस्तों में 30,000 करोड़ रुपये उधार लिए हैं और इसे 26 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों को 23 अक्टूबर, दो नवंबर, नौ नवंबर, 23 नवंबर और एक दिसंबर को दिया जा चुका है।

उधारी कार्यक्रम के अगले दौर में झारखंड और छत्तीसगढ़ को भी इस माध्यम से धनराशि मिलेगी। इस सप्ताह की शुरुआत में छत्तीसगढ़ ने विकल्प-1 को अपनाने की सूचना दी थी।

मंत्रालय ने कहा कि सात दिसंबर 2020 को राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को अगली किस्त के रूप में 6,000 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।

विकल्प-एक का चयन करने वाले राज्यों को जीएसटी के क्रियान्यन से हुए नुकसान की भरपाई के लिए कर्ज लेने की विशेष सुविधा दी जाएगी।

साथ ही इस विकल्प को स्वीकार करने पर राज्यों को आत्मनिर्भर भारत मिशन के तहत राज्य सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के 0.50 प्रतिशत की अंतिम किस्त का कर्ज बिना किसी शर्त के लेने की अनुमति होगी। इस मिशन के तहत राज्य जीएसडीपी का कुल दो प्रतिशत उधार ले सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?