लाइव न्यूज़ :

जे जी होजिरी ने लक्स इंडस्ट्रीज पर लगाया विज्ञापन की नकल का आरोप, नियामक से की शिकायत

By भाषा | Updated: September 6, 2021 23:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह सितंबर माचो ब्रांड से अंडरवियर और गंजी बेचने वाली जे जी होजिरी ने सोमवार को कहा कि उसने विज्ञापन नियामक एएससीआई (भारतीय विज्ञापन मानक परिषद) के समक्ष उसके विज्ञापन की कथित तौर पर नकल करने को लेकर लक्स इंडस्ट्रीज के खिलाफ शिकायत की है।

जे जी होजियरी ने आरोप लगाया कि अमूल माचो का ‘टोइंग’ विज्ञापन की लक्स इंडस्ट्रीज ने अपने लक्स कोजी के लिये टेलीविजन पर दिये वाणज्यिक विज्ञापन में नकल की है।

कोलकाता की लक्स इंडस्ट्रीज ने अपने लक्स कोजी कच्छा, बनियान के लिये अभिनेता वरूण धवन को लेकर नया विज्ञापन शुरू किया है।

जे जी होजिरी ने एक बयान में कहा कि लक्स कोजी ब्रांड ने कंपनी के अमूल माचो ‘टोइंग’ विज्ञापन को ‘स्पष्ट रूप से नकल’ किया है। कंपनी ने यह विज्ञापन पहली बार 2007 में जारी किया था।

इसमें कहा गया है जे जी होजरी ने इस बारे में शिकायत की है और एएससीआई ने आगे की प्रक्रिया के लिए कंपनी की शिकायत को स्वीकार कर लिया है।

हालांकि लक्स इंडस्ट्रीज ने आरोप से इनकार करते हुए कहा कि उसकी प्रतिद्वंदी कंपनी को टेलीविजन पर आ रहे विज्ञापन की सफलता से खतरा महसूस हो रहा है।

उसने एक बयान में कहा, ‘‘हमारा टीवी पर जारी वाणिज्यिक विज्ञापन मूल विचार पर आधारित है और उसे हमारी ‘क्रिएटिव एजेंसी’ ने तैयार किया। यह नकल किये गये विचार पर आधारित नहीं है। हमें लगता है कि हमारे विज्ञापन की सफलता से प्रतिस्पर्धी कंपनी को खतरा महसूस हो रहा है और वह निराधार आरोप लगा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार