लाइव न्यूज़ :

जेट ईंधन की कीमत तीन प्रतिशत घटी

By भाषा | Updated: April 1, 2021 10:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते पिछले दो महीनों में पहली बार गुरुवार को विमान ईंधन या एटीएफ के दाम में तीन प्रतिशत की कटौती की गई।

सार्वजनिक क्षेत्र के खुदरा ईंधन विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के मुताबिक एविएशन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत 1,887 रुपये प्रति किलोलीटर या तीन प्रतिशत घटकर 58,374.16 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है।

फरवरी के बाद से कीमतों में चार बार बढ़ोतरी के बाद यह पहली कटौती है।

इसके साथ ही गुरुवार को घरेलू रसोई गैस की कीमत में प्रति सिलेंडर 10 रुपये की कटौती हुई। इससे पहले चार सप्ताह के भीतर गैस सिलेंडर की कीमत 135 रुपये बढ़ाई गई थी।

इस बीच, एक सप्ताह में तीन कटौती के बाद लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित रहीं।

इस समय दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 90.56 रुपये प्रति लीटर है, जबकि एक लीटर डीजल 80.87 रुपये में आता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस