लाइव न्यूज़ :

जेट एयरवेज 2022 की पहली तिमाही में घरेलू सेवाएं फिर से शुरू करेगी: जालान कालरॉक

By भाषा | Updated: September 13, 2021 12:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर जेट एयरवेज 2022 की पहली तिमाही तक घरेलू विमान सेवाएं फिर से शुरू करेगी और अगले साल की आखिरी तिमाही तक छोटी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करेगी। बंद पड़े एयरलाइन के अधिग्रहण के लिए सफल बोली लगाने वाले जालान कालरॉक गठजोड़ ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गठजोड़ ने बताया कि जेट एयरवेज की पहली उड़ान दिल्ली-मुंबई मार्ग पर होगी और एयरलाइन का मुख्यालय मुंबई के बजाय अब दिल्ली में होगा।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने इस साल जून में जेट एयरवेज के लिए जालान कालरॉक गठजोड़ की समाधान योजना को मंजूरी दी थी। दो साल पहले कंपनी के दिवाला समाधान के लिए कार्यवाही शुरू हुई थी।

जालान कालरॉक गठजोड़ के प्रमुख सदस्य मुरारी लाल जालान ने कहा, "जेट एयरवेज 2.0 का लक्ष्य 2022 की पहली तिमाही तक घरेलू परिचालन और 2022 की तीसरी/चौथी तिमाही तक अंतर्राष्ट्रीय परिचालन को फिर से शुरू करना है।"

उन्होंने कहा कि गठजोड़ की योजना तीन साल में 50 से अधिक विमान और पांच साल में 100 से अधिक विमानों का बेड़ा तैयार करने है, जो गठजोड़ की अल्पकालिक और दीर्घकालिक व्यापार योजना के लिहाज से पूरी तरह उपयुक्त है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा