लाइव न्यूज़ :

परिचालन फिर शुरू करने की खबरों से जेट एयरवेज के शेयर में पांच प्रतिशत का उछाल

By भाषा | Updated: September 13, 2021 19:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर जेट एयरवेज के शेयर में सोमवार को पांच प्रतिशत का उछाल आया। एयरलाइन 2022 की पहली तिमाही में घरेलू उड़ानें फिर शुरू करने जा रही है। इसके अलावा अगले साल की अंतिम तिमाही में वह छोटी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करेगी।

इन खबरों से बीएसई में कंपनी का शेयर 4.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.50 रुपये पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में यह 4.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.40 रुपये पर बंद हुआ।

ठप पड़ी एयरलाइन के लिए बोली जीतने वाले जालान कालरॉक गठजोड़ ने कहा कि जेट एयरवेज 2022 की पहली तिमाही में घरेलू परिचालन शुरू करेगी। अंतिम तिमाही से एयरलाइन छोटी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू करेगी।

जेट एयरवेज की पहली उड़ान दिल्ली-मुंबई मार्ग पर होगी। अब एयरलाइन का मुख्यालय मुंबई के बजाय दिल्ली में होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल