लाइव न्यूज़ :

जेबीएम रिन्यूबल्स ने 500 बॉयोगैस परियोजनाएं लगाने को लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: November 23, 2020 23:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर जेबीएम समूह की कंपनी जेबीएम रिन्यूबल्स ने देश में 500 कॉम्प्रेस्ड बॉयोगैस (सीबीजी) परियोजनाएं स्थापित करने के लिये पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।

कंपनी ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी। समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की मौजूदगी में किये गये।

इस मौके पर प्रधान ने कहा, ‘‘देश में 5,000 सीबीजी संयंत्र स्थापित किये जाने की योजना है जिसमें 2,000 अरब रुपये का निवेश अनुमानित है। एमओयू के तहत जेबीएम रिन्यूबल्स देश भर में 500 सीबीजी उत्पादन परियोजनाएं स्थापित करेगी।

जेबीएम रिन्यूबल्स उन चार कंपनियों में है, जिसे सरकार ने बॉयोगैस कार्यक्रम के लिये चिन्हित किया है। कंपनी सतत वैकल्पिक किफाती परिवहन (एसएटीएटी) कार्यक्रम के तहत पेट्रोलियम मंत्रालय के साथ मिलकर काम करेगी।

प्रधान ने एसएटीएटी पहल के तहत 900 सीबीजी संयंत्र स्थापित करने को लेकर एमओयू पर दस्तखत के बाद कहा कि मंत्रालय इस संयंत्रों को स्थापित और परिचालन में मदद उपलब्ध कराएगा।

योजना के तहत 2023-24 तक 5,000 सीबीजी संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?