लाइव न्यूज़ :

जेबीएम ऑटो को डीटीसी से मिला 700 लो फ्लोर एसी बस का ठेका

By भाषा | Updated: January 19, 2021 15:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी जेबीएम ऑटो लिमिटेड को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) से 700 लो-फ्लोर एसी बसों की आपूर्ति का ठेका मिला है। कंपनी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस ठेके के तहत वह डीटीसी को भारत स्टेज-6 उत्सर्जन मानक के अनुकूल 700 लो-फ्लोर एसी बसों की आपूर्ति करेगी। ये बसें सीएनजी से चलने वाली होंगी।

कंपनी ने कहा कि डीटीसी को जिन सिटीलाइफ बसों की आपूर्ति की जायेगी, उनमें स्मार्टकार्ड टिकटिंग सिस्टम, रियल टाइम पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम (पीआईएस), इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस), ऑटोमैटिक बस व्हीकल लोकेशन सिस्टम और सीसीटीवी कैमरा जैसी आधुनिक सुविधाओं होंगी। कंपनी ने कहा कि इन बसों की आपूर्ति अगले वित्त वर्ष में की जायेगी।

कंपनी ने कहा, ‘‘इन बसों के दिल्ली में 20 मार्गों पर सेवाएं देने की उम्मीद है। इससे प्रति वर्ष पांच करोड़ यात्रियों को लाभ मिलने का अनुमान है।’’

जेबीएम ऑटो ने कहा कि इन बसों में इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और नीलिंग मैकेनिज्म जैसी सुविधाएं भी होंगी।

नीलिंग मैकेनिज्म के तहत बसें दरवाजे की ओर 60 मिलीमीटर झुक जाती हैं। इससे यात्रियों विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और दिव्यांगों को चढ़ने व उतरने में सहूलियत होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?