लाइव न्यूज़ :

जापान के मंत्रिमंडल ने 490 अरब डॉलर के रिकॉर्ड प्रोत्साहन पैकेज को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: November 19, 2021 19:26 IST

Open in App

तोक्यो, 19 नवंबर (एपी) जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को संकट से बाहर निकालने के लिए शुक्रवार को रिकॉर्ड 490 अरब डॉलर (56,000 अरब येन) के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की। इस पैकेज को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल गई है। प्रस्ताव में लोगों को नकद सहायता और बुरी तरह से प्रभावित व्यवसायों को आर्थिक सहायता प्रदान करना शामिल है।

प्रधानमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पैकेज में लोगों में सुरक्षा और आशा की भावना जगाने के लिए पर्याप्त धन का प्रावधान किया गया है।’’

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रस्ताव को बाद में मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए भेजा गया था। मंत्रिमंडल ने इसे अपनी मंजूरी दे दी है। हालांकि, इसे लागू करने के लिए संसद की मंजूरी की भी आवश्यकता होगी।

बहरहाल, किशिदा ने त्वरित कार्रवाई का वादा किया है और संसद की बैठक अगले महीने बुलाए जाने की संभावना है।

किशिदा ने कहा कि योजना में लोगों को मौद्रिक सहायता के रूप में 100,000 येन (880 डॉलर) देने और प्रभावित व्यवसायों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें