लाइव न्यूज़ :

जापान, आसियान के साथ मुक्त व्यापार समझौते की समीक्षा की रूपरेखा तैयार की जा रही है: गोयल

By भाषा | Updated: February 9, 2021 23:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय जापान और आसियान के साथ संबंधित मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) की समीक्षा शुरू करने की एक रूपरेखा तैयार करने की कोशिश कर रहा है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को यह कहा।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कहा कि दक्षिण कोरिया के साथ एक मुक्त व्यापार समझौते की समीक्षा चल रही है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जापान और अन्य आसियान देशों के साथ एफटीए की त्वरित समीक्षा की रूपरेखा तैयार करने पर काम चल रहा है।’’

अमेरिका के साथ प्रस्तावित लघु व्यापार सौदे के बारे में पूछे जाने पर गोयल ने कहा कि हमें अमेरिका के नये व्यापार मंत्री का इंतजार करना होगा। उन्हें भी सौदे पर वहां की नयी सरकार का रुख जानना होगा। हमारे पास भी इस बारे में कुछ विचार हैं। नयी अमेरिकी सरकार के साथा बातचीत शुरू होने के बाद ही इस बारे में कोई टिप्पणी की जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?