लाइव न्यूज़ :

जापान का हरित वृद्धि योजना के जरिये 2050 तक कॉर्बन मुक्त होने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: December 25, 2020 17:02 IST

Open in App

तोक्यो, 25 दिसंबर (एपी) जापान ने करीब 15 साल में पेट्रोल-डीजल वाहनों को पूरी तरह हटाने का लक्ष्य रखा है। जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने 2050 तक जापान को कॉर्बन मुक्त करने और हरित कारोबार और निवेश में करीब 2,000 अरब डॉलर की वृद्धि का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।

‘हरित वृद्धि रणनीति’ के तहत इकाइयों को अक्षय ऊर्जा और हाइड्रोजन को प्रोत्साहन देने के लिए कहा जा रहा है। वहीं वाहन उद्योग से कहा गया है कि वे 2030 के मध्य तक कॉर्बन मुक्त होने के लक्ष्य हासिल करने का प्रयास करें।

सुगा ने अक्टूबर में अपने एक नीतिगत संबोधन में 30 साल में शुद्ध कॉर्बन उत्सर्जन शून्य करने का लक्ष्य हासिल करने की प्रतिबद्धता जताई थी। उन्होंने कहा था कि ऐसे समय जबकि दुनिया पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रही है, हरित निवेश वृद्धि के लिए एक अवसर है, बोझ नहीं।

इस रणनीति के तहत विभिन्न क्षेत्रों में लक्ष्य हासिल करने की रूपरेखा तय गई है। इसके तहत बिजली की मांग में 30 से 50 की वृद्धि का अनुमान है। इसमें कहा गया है कि इस मांग को पूरा करने के लिए अक्षय ऊर्जा के उत्पादन को मौजूदा की तुलना में तीन गुना करना होगा। देश के कुल ऊर्जा उत्पादन में इसका हिस्सा करीब 50 से 60 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?