लाइव न्यूज़ :

जम्मू के व्यापारियों का अगले सप्ताह एक दिन की हड़ताल का आह्वान

By भाषा | Updated: September 18, 2021 20:12 IST

Open in App

जम्मू 18 सितंबर जम्मू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (जेसीसीआई) ने उनके साथ ‘भेदभाव' के आरोपों को लेकर 22 सितंबर को एक दिन की 'शांतिपूर्ण' हड़ताल का आह्वान किया है।

जेसीसीआई के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने इस हड़ताल की घोषणा करते हुए कहा कि 'दिशाहीन नीतियों' के खिलाफ यह हड़ताल सरकार के लिए एक चेतावनी होगी। साथ ही सरकार को जम्मू क्षेत्र के साथ भेदभाव को समाप्त करने के लिए तत्काल सुधारात्मक उपाय करने चाहिए।

उन्होंने यहां कई व्यापार संगठनों के नेताओं की मौजूदगी में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘हमारा मानना ​​​​है कि जम्मू क्षेत्र में व्यापारियों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। नीतिगत निर्णय बंद कमरों में बिना परामर्श या व्यापारियों को विश्वास में लिए लिए जाते हैं।’’

उन्होंने कहा कि दिशाहीन नीतियों ने व्यापार बिरादरी को प्रभावित किया है और खासकर जम्मू क्षेत्र को। संगठन ने कई बार संबंधित अधिकारियों के साथ जम्मू के व्यापारियों से संबंधित मुद्दों को उठाया लेकिन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया।

नई आबकारी नीति का हवाले देते हुए उन्होंने कहा कि शराब की दुकानों की ई-नीलामी के करीब दो माह बाद संघ शासित प्रदेश के शराब के 'बार' बंद कर दिए गए हैं। आबकारी विभाग ने कारोबार के सुगमता से संचालन के लिए 20 से अधिक सरकारी विभागों से लाइसेंस के नवीकरण तथा ‘अनापत्ति प्रमाणपत्र’ की मांग की है।

गुप्ता ने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर में करीब 250 शराब बार चल रहे हैं और हजारों लोग इस कारोबार से जुड़े हुए हैं। सरकार के इस कदम से उनकी आजीविका बुरी तरह प्रभावित हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?