लाइव न्यूज़ :

जालान कालरॉक समूह जेट एयरवेज में 1,375 करोड़ रुपये डालेगा, रिणदाताओं को मिलेगा बहुत कम

By भाषा | Updated: June 30, 2021 23:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून बंद पड़ी जेट एयरवेज के लिये सफल बोली लगाने वाला जालान कालरॉक समूह एयरलाइन में 1,375 करोड़ रुपये की नकद राशि डालेगा। इसमें रिणदाताओं को अपने कर्ज के एवज में भारी कटौती झेलनी पड़ेगी क्योंकि इस समाधान योजना के तहत उन्हें शुरुआत में केवल 185 करोड़ रुपये ही प्राप्त होंगे।

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने 22 जून को जेट एयरवेज के लिये कालरॉक समूह की समाधान योजना को मंजूरी दे दी थी। जेट एयरवेज जून 2019 से दिवाला समाधान प्रक्रिया से गुजर रही है। एयरलाइन ने अप्रैल 2019 में उड़ान परिचालन बंद कर दिया था।

जालान कालरॉक समूह ने कुल 1,375 करोड़ रुपये की नकदी डालने का प्रसताव किया था। इसमें वित्तीय रिणदाताओं सहित हितधारकों को भुगतान के लिये 475 करोड़ रुपये भी शामिल हैं।

न्यायाधिकरण द्वारा बुधवार को प्रकाशित किये गये विस्तृत आदेश के मुताबिक एयरलाइन के सुनियोजित ढंग से काम करने के लिये कार्यशल पूंजी जरूरतों और पूंजी वयय के लिये 900 करोड़ रुपये की राशि निवेश की जायेगी। वहीं 475 करोड़ रुपये की राशि में कंपनी दिवाला समाधान प्रक्रिया की लागत भी शामिल है।

एयरलाइन के वित्तीय रिणदाताओं ने 7,807.75 करोड़ रुपचये का दावा किया था। इस लिहाज से उन्हें समाधान योजना में भारी कटौती का सामना करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार