जयशंकर ने डब्ल्यूटीओ की महानिदेशक से मुलाकात की, बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता बतायी

By भाषा | Updated: October 22, 2021 20:28 IST2021-10-22T20:28:26+5:302021-10-22T20:28:26+5:30

Jaishankar meets WTO DG, calls for reforms in multilateral system | जयशंकर ने डब्ल्यूटीओ की महानिदेशक से मुलाकात की, बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता बतायी

जयशंकर ने डब्ल्यूटीओ की महानिदेशक से मुलाकात की, बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता बतायी

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को यहां विश्व व्यापार संगठन की महानिदेशक एनगोजी ओकोंजो-इविएला से मुलाकात की और बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार की जरूरत पर बात की।

उन्होंने कहा कि विकासशील देशों के कृषि, टीका, जलवायु से जुड़े कदम और मत्स्य पालन में महत्वपूर्ण हित जुड़े हैं।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘डब्ल्यूटीओ की महानिदेशक एनगोजी ओकोंजो-इविएला से मुलाकात की। निष्पक्ष परिणामों के साथ बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता के बारे में बात की।’’

एक अन्य बैठक में, जयशंकर ने यूरोपीय ग्रीन डील के प्रभारी व यूरोपीय आयोग के कार्यकारी उपाध्यक्ष फ्रांस टिमरमैन के साथ जलवायु कार्रवाई चुनौतियों, हिंद-प्रशांत और अफगानिस्तान जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jaishankar meets WTO DG, calls for reforms in multilateral system

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे