लाइव न्यूज़ :

छुट्टियां बिताने के लिए जयपुर, गोवा हैं भारतीयों के पसंदीदा स्थल : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: September 27, 2021 18:35 IST

Open in App

मुंबई, 27 सितंबर भारतीयों के बीच जयपुर और गोवा छुट्टियां बिताने के लिए सबसे पसंदीदा स्थल हैं। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्यों में कोविड-19 को लेकर लगाये गये अंकुश में ढील के बाद जयपुर और गोवा के लिए सबसे अधिक बुकिंग मिल रही हैं। प्रतिबंधों में ढील के बाद देश के पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र की स्थिति में सुधार की उम्मीद है।

ओयो की अनलॉकिंग ट्रैवल रिपोर्ट-2021 के अनुसार, भारत में गोवा, जयपुर, मनाली, ऊटी और मैसूर लोगों के लिए सबसे पसंदीदा स्थल के रूप में उभरकर सामने आए हैं।

यह रिपोर्ट ओयो के मंच पर अगस्त-सितंबर, 2021 के दौरान हुई वास्तविक बुकिंग और अक्टूबर 2021 से जनवरी, 2022 के लिए अग्रिम बुकिंग पर आधारित है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ज्यादातर भारतीय लंबे सप्ताहांत के दौरान छुट्टियां बिताने के लिए बुकिंग करा रहे हैं। जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी पर बुकिंग में काफी तेज बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

दशहरा और गुरु नानक जयंती पर आगामी लंबे सप्ताहांत के दौरान भारतीय सबसे अधिक जयपुर के लिए बुकिंग करा रहे हैं। उसके बाद गोवा का नंबर आता है।

इस बीच, रिपोर्ट में यह तथ्य भी सामने आया है कि ब्रिटेन में लोग छोटे सप्ताहांत अवकाश और स्कूलों की छुट्टियों तथा कारोबार के मकसद से यात्रा करना पसंद करते हैं।

ओयो के मंच पर उपलब्ध बुकिंग के अनुसार ब्रिटेन के लोग लंदन जाना सबसे अधिक पसंद करते हैं। उसके बाद बाथ का नंबर आता है।

ब्रिटेन के बुकिंग के आंकड़ों से पता चलता है कि वहां के लोग क्रिसमस, नए साल, ब्लैक फ्राइडे और बॉक्सिंड डे पर यात्रा के लिए बुकिंग करा रहे हैं।

वहीं अमेरिका में लोग बड़े शहरों और तटरेखा क्षेत्रों में छुट्टियां बिताने जाना चाहते हैं।

ओयो के अग्रिम बुकिंग आंकड़ों से पता चलता है कि अक्टूबर-दिसंबर, 2021 के दौरान अमेरिकी थैंक्सगिविंग, क्रिसमस, नववर्ष की पूर्व संध्या पर लंबे सप्ताहांत पर छुटि्टयां बिताने जाना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?