125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2026 17:45 IST2026-02-14T17:43:05+5:302026-02-14T17:45:35+5:30

file photo
नई दिल्लीः यात्रा बुकिंग पोर्टल इक्सिगो के निदेशक मंडल ने स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी का 1.17 करोड़ यूरो (लगभग 125 करोड़ रुपये) में अधिग्रहण करने संबंधी बाध्यकारी समझौते को मंजूरी दे दी है। इक्सिगो का यह पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय अधिग्रहण है। ट्रेनेस मंच का संचालन करने वाली कंपनी ऑनलाइन ट्रैवल सॉल्यूशंस में नियंत्रक हिस्सेदारी का अधिग्रहण इक्सिगो के लिए यूरोप के बाजार में रणनीतिक प्रवेश का मार्ग प्रशस्त करता है। यह अधिग्रहण Ixigo का पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय सौदा है और इसके साथ ही इसने यूरोपीय बाजार में प्रवेश किया है।
कंपनी का कहना है कि यह स्पेन में ट्रेन बुकिंग के लिए दूसरी सबसे बड़ी ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी है। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में, इक्सिगो के परिचालन राजस्व में सभी व्यावसायिक क्षेत्रों में वृद्धि के कारण सालाना आधार पर 31% की वृद्धि दर्ज की गई और यह 317 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। कंपनी ने इस तिमाही में 24 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया।
जो एक साल पहले के 15 करोड़ रुपये से अधिक है। पिछले साल अक्टूबर में, डच निवेश फर्म प्रोसस ने लगभग 1,296 करोड़ रुपये में इक्सिगो में 10.1% हिस्सेदारी हासिल की। वेंचर कैपिटल (वीसी) फर्म ने ऑफ-मार्केट लेनदेन के माध्यम से मौजूदा शेयरधारकों एलिवेशन कैपिटल और पीक एक्सवी पार्टनर्स से अतिरिक्त 5.06% हिस्सेदारी भी खरीदी।
जीएमआर एयरपोर्ट्स का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत घटकर 174 करोड़ रुपये पर
दिल्ली और हैदराबाद जैसे प्रमुख हवाई अड्डों का संचालन करने वाली कंपनी जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड (जीएएल) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत घटकर 173.96 करोड़ रुपये रहा।
अकासा एयर उड़ानों के संचालन में अवसरवादी ढंग से काम नहीं करतीः सीईओ
निजी विमानन कंपनी अकासा एयर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे ने शनिवार को कहा कि एयरलाइन का ध्यान परिचालन में वैकल्पिक व्यवस्था एवं राजकोषीय अनुशासन पर है और कंपनी अवसरवादी तरीके से काम नहीं करती है। दुबे ने कहा कि अकासा एयर की रणनीति का एक अहम तत्व अपने विमान बेड़े का अनुशासित प्रबंधन है। उन्होंने कहा, “हम यह सोचकर अवसरवादी रुख नहीं अपनाते हैं कि मांग के ऊंचे महीनों में पट्टे पर लेकर अपने बेड़े में अतिरिक्त विमान जोड़ लें।”
सिग्नेचर ग्लोबल का आरएमजेड के साथ उद्यम, वाणिज्यिक परियोजना में होगा 7,500 करोड़ रुपये का निवेश
जमीन, मकान के विकास से जुड़ी देश की प्रमुख कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड ने गुरुग्राम में एक बड़ी वाणिज्यिक परियोजना विकसित करने के लिए आरएमजेड ग्रुप के साथ एक संयुक्त उद्यम बनाया है। इस परियोजना में कुल मिलाकर लगभग 7,500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
गुरुग्राम स्थित सिग्नेचर ग्लोबल और बेंगलुरु की कंपनी आरएमजेड ग्रुप ने गुरुग्राम में सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर 18 एकड़ में व्यावसायिक परियोजना विकसित करने के लिए संयुक्त उद्यम बनाया है। जिसमें दोनों की बराबर हिस्सेदारी है।