लाइव न्यूज़ :

आईटीसी ने सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के लिये 83 सार्वजनिक निजी भागीदारी की

By भाषा | Updated: August 9, 2021 19:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त विभिन्न कारोबार से जुड़ी कंपनी आइटीसी लि. सामुदायिक विकास कार्यक्रमों को तेजी से बढ़ा रही है। उसने इस पहल के तहत कई राज्य सरकारों तथा सरकारी निकायों के साथ सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) की है। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

आईटीसी लि. ने इस संदर्भ में राष्ट्रीय और वैश्विक संगठनों के साथ 24 तकनीकी गठजोड़ किये हैं। इसके अलावा, कंपनी गांव आधारित संस्थानों तथा अन्य भागीदारी के लिये 82 गैर-सरकारी संगठनों के साथ काम कर रही है।

इस बारे में आईटीसी लि. के उपाध्यक्ष और प्रमुख (सामाजिक निवेश) आशीष अंबस्ता ने कहा कि विकास संबंधी चुनौतियों को देखते हुए, आईटीसी सामाजिक विकास में तेजी लाने के लिए सहयोग की शक्ति पर भरोसा करती है।

उन्होंने कहा कि इसी के तहत कंपनी की मिशन सुनहरा कल कार्यक्रम के लिये हमने कई पक्षों के साथ भागीदारी की है।

कंपनी के बयान के अनुसार उसने 2020-21 के दौरान मिट्टी और नमी संरक्षण तथा शिक्षा के लिए विभिन्न राज्य सरकारों के साथ छह भागीदारी समझौतों पर हस्ताक्षर किये। इसके अलावा आठ राज्यों में 27 आकांक्षी जिलों में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में सुधार के लिए नीति आयोग के साथ काम किया। इसमें जिसमें पांच सत्रों में 25 लाख किसान शामिल हुए।

सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के लिए साझेदारी ने आईटीसी के सामाजिक निवेश कार्यक्रम को विभिन्न परियोजनाओं के लिए सामुदायिक योगदान और बाहरी स्रोतों के माध्यम से 2020-21 में कुल 81.76 करोड़ रुपये जुटाने में मदद की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी