लाइव न्यूज़ :

किराये पर कार्यस्थल लेने के मामले में कोविड-पूर्व स्तर पर पहुंचने में दो साल लगेंगेः कोलियर्स

By भाषा | Updated: December 6, 2021 12:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर प्रॉपर्टी सलाहकार फर्म कोलियर्स इंडिया का कहना है कि कार्यस्थलों को किराये पर देने की रफ्तार इस साल थोड़ा सुधरने की उम्मीद है लेकिन इसके कोविड-पूर्व स्तर पर पहुंचने में अभी दो साल लग सकते हैं।

कोलियर्स इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश नायर ने पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि भारत का कार्यस्थल बाजार किरायेदारों के अधिक अनुकूल हो गया है। उन्होंने 2021 के कैलेंडर वर्ष में इसकी स्थिति के बारे में पूछे जाने पर कहा, "यह साल पिछले साल की तुलना में थोड़ा बेहतर रहेगा और अगले साल भी इसे मजबूती मिलेगी।"

उन्होंने कहा कि किराये पर दफ्तर लेने वाली कंपनियों में महामारी की दूसरी लहर से इस साल जून-जुलाई तक कारोबारी माहौल को लेकर काफी अनिश्चितता देखी जा रही थी लेकिन अब उनकी चिंता कम हुई है।

नायर ने बताया कि वर्ष 2021 में देश के सात बड़े शहरों में शुद्ध कार्यस्थल पट्टा बढ़कर 2.7 करोड़ वर्ग फुट हो गया है जो पिछले साल 2.6 करोड़ वर्ग फुट रहा था।

हालांकि इसकी वृद्धि के कोविड-पूर्व स्तर पर पहुंचने में अभी दो साल का इंतजार करना होगा। नायर ने कहा, "हमें 2019 के स्तर तक पहुंचने में कम-से-कम 2024 तक का समय लग जाएगा।"

कैलेंडर वर्ष 2019 में सात बड़े शहरों में करीब पांच करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र कार्यस्थल किराये पर दिया गया था।

उन्होंने कहा कि घर से काम करने (वर्क फ्रॉम होम) की व्यवस्था किसी-न-किसी रूप में आगे भी बनी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी