लाइव न्यूज़ :

आईटी क्षेत्र की स्टार्टअप फारआई को अगले एक साल में ‘यूनिकॉर्न’ बनने की उम्मीद

By भाषा | Updated: December 5, 2021 11:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की स्टार्टअप फारआई को अगले छह से 12 माह के भीतर यूनिकॉर्न (एक अरब डॉलर से अधिक का मूल्यांकन) का दर्जा हासिल करने की उम्मीद है। कंपनी ने कहा है कि उसके राजस्व में जिस तरह से बढ़ोतरी हो रही है उससे वह जल्द यूनिकॉर्न की श्रेणी में आ जाएगी। विशेषरूप से उसका अमेरिकी कारोबार तेजी से बढ़ रहा है।

फारआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और सह-संस्थापक कुशल नाहटा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कंपनी ने अमेरिका और यूरोप में अपनी टीम का आकार दोगुना कर लिया है। इसके अलावा वृद्धि को समर्थन के लिए पिछली दो तिमाहियों में अपनी इंजीनियरिंग टीम में 25 सदस्यों की वृद्धि की है।

ई-कॉमर्स केंद्रित सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस (सास) कंपनी ने श्रृंखला-ई वित्तपोषण दौर में टीसीवी और ड्रैगनियर इन्वेस्टमेंट ग्रुप की अगुवाई में विभिन्न निवेशकों से 10 करोड़ डॉलर जुटाए हैं।

मौजूदा निवेशकों एट रोड्स वेंचर्स, फंडामेंटम और हनीवेल ने भी इस दौर में भाग लिया।

नाहटा ने कहा, ‘‘वित्तपोषण के अगले दौर में हम इसके नजदीक होंगे। मुझे लगता है कि अगले 6-12 महीनों में हम यूनिकॉर्न होंगे। यह सिर्फ एक दर्जा है, जो आपको मिलता है। इससे कारोबार के मोर्चे पर कुछ भी नहीं बदलता है।’’

उन्होंने कहा कि 10 करोड़ डॉलर का वित्तपोषण कंपनी के यूनिकॉर्न बनने या उसको पार करने के लिए पर्याप्त होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?