लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए इजराइल तकनीक साझा करने को तैयार: राजदूत मलका

By भाषा | Updated: November 6, 2020 13:14 IST

Open in App

अगरलता, छह नवंबर भारत में इजराइल के राजदूत जॉन मलका ने कहा कि उनका देश भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के साथ संबंधों को मजबूत करना चाहता है और इस क्षेत्र में विनिर्माण को बढ़ावा देने को प्रौद्योगिकी साझा करने को तैयार है।

उन्होंने कहा कि इजराइल मानव संसाधन विकसित करने के लिए ज्ञान साझा करने में भी रुचि रखता है।

मलका ने यहां पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘इजरायल भारत का एक मजबूत रणनीतिक साझेदार है और पूर्वोत्तर क्षेत्र के साथ प्रौद्योगिकी साझा करना चाहता है।’’

राजदूत बुधवार से दो दिवसीय यात्रा के लिए त्रिपुरा में थे और उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब से मुलाकात भी की।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत हमारा करीबी दोस्त है। दोनों देशों ने विकास के क्षेत्रों में एक-दूसरे की मदद करने का वादा किया है। चूंकि पूर्वोत्तर भारत का अभिन्न अंग है, इसलिए हम यहां उच्च और उन्नत प्रौद्योगिकियों को साझा करना चाहते हैं, खासतौर से विनिर्माण, पैकेजिंग और नौवहन के क्षेत्र में।’’

मलका ने कहा कि उनका देश इजरायल और असम के गुवाहाटी के बीच हवाई संपर्क में भी रुचि रखता है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?