लाइव न्यूज़ :

आईआरएफसी का 4,600 करोड़ रुपये का आईपीओ 18 जनवरी को खुलेगा

By भाषा | Updated: January 13, 2021 13:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी भारतीय रेल वित्त निगम (आईआरएफसी) का 4,600 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 18 जनवरी को खुलेगा। निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कान्त पांडेय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आईआरएफसी का आईपीओ 4,600 करोड़ रुपये का होगा। इसके लिए मूल्य दायरा 25-26 रुपये रखा गया है।’’

यह रेलवे की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी का पहला आईपीओ होगा। आईपीओ 20 जनवरी को बंद होगा।

जनवरी, 2020 में आईआरएफसी ने आईपीओ के लिए दस्तावेज जमा कराए थे।

यह आईपीओ 178.20 करोड़ शेयरों का होगा। इसके तहत 118.80 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं सरकार 59.40 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश लाएगी। आईआरएफसी की स्थापना 1986 में हुई थी। कंपनी का प्रमुख कारोबार वित्तीय बाजार से धन जुटाकर अधिग्रहण या संपत्तियों के सृजन के लिए वित्तपोषण प्रदान करना है। बाद में ये संपत्तियां भारतीय रेलवे को पट्टे पर दी जाती हैं।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अप्रैल, 2017 में रेलवे की पांच कंपनियों को सूचीबद्ध कराने की मंजूरी दी थी। इनमें से चार कंपनियों इरकॉन इंटरनेशनल लि., राइट्स लि., रेल विकास निगम लि.और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन पहले ही सूचीबद्ध हो चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?